सशक्त मंडल को लेकर जालौर विधानसभा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई



सशक्त मंडल को लेकर जालौर विधानसभा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई

जालोर  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय पर जालौर विधानसभा की सशक्त मंडल निर्माण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर जालौर विधानसभा की सशक्त मंडल को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जालौर विधानसभा प्रवासी गोविंद मेघवाल उपस्थित थे। गोविंद मेघवाल ने सशक्त मंडल निर्माण को लेकर मंडल सरचना शक्ति केंद्र बुथ कमेटियों के गठन को लेकर जालौर विधानसभा के मंडलों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। सशक्त मंडल निर्माण के लिए पन्ना प्रमुख तक की टीम को मजबूत करना होगा। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले इसी विचारधारा के साथ हमको काम करना है। बैठक में विधानसभा सहप्रभारी मंगल सिंह सिराणा जिला कार्यालय प्रभारी हरिशचन्द्र राणावत जालौर नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी जालौर नगर प्रवासी दिनेश भाटी सायला मण्डल प्रवासी मानवेंद्र सिंह राजपुरोहित उम्मेदाबाद मंडल प्रभारी महिपाल सिंह चारण उम्मेदाबाद मंडल महामंत्री उत्तम चंद गर्ग उम्मेदाबाद मंडल प्रवासी मुकेश राजपुरोहित जीवाणा प्रभारी देवी सिंह चौहान प्रवासी समंदर सिंह कोरोणा पोषणा प्रवासी भंवर पुरी गोस्वामी जालौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रवासी बंशीलाल सुथार ग्रामीण महामंत्री स्वरूप सिंह मंडल प्रभारी ओटरमल परमार सायला प्रभारी वचनाराम पुरोहित सहित कहि पदाधिकारी उपस्थित थे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook