भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी ) राजस्थान ने मनाई श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि
पुण्यतिथि पर अटल परिवार ने बांटे 500 तुलसी व बेलपत्र के पोधे
मरुधर आईना
जयपुर(निस):-भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी राजस्थान के द्वारा 16 अगस्त 2021 को अटल पार्क खातीपुरा जयपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी को पुष्पांजलि अर्पित करके व 2 मिनट का मोन के साथ पुण्यतिथि मनाई गई साथ ही 500 तुलसी व बेलपत्र के पौधे आम जनों को निशुल्क बांटे गए व अटल उधान में वृक्षारोपण किया गया अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी विष्णु सिंह जादौन ने कहा की हमारा सवांद राष्ट्र वाद है जो अटल जी के आदर्शो और विचारो पर आधारित है जिस पर पुरे भारत में काम हो रहा है साथ में प्रदेशाध्यक्ष व समाजसेवी प्रेम प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी सत्यवीर भारद्वाज प्रदेश महामंत्री संगठन अटल उमाशंकर तिवारी ने कार्यक्रम का सुन्दर व ऊर्जावान संचालन किया प्रदेश संयोजक राजेंद्र गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमलता पारीक प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उषा बाबरा प्रदेश सचिव महिला मोर्चा नीलू भाटी प्रदेश महामंत्री ललित सिंह बाबरा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बरखा शर्मा प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा प्रदेश मंत्री राकेश शर्मा जयपुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा इंदु परमार प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा मीरा अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तिवारी मनोज कल्पेश आदि अटल सैनिक व अटल वीरांगना उपस्थित रहे सभी ने अटल जी के जीवन पर अपने अपने विचार रखें प्रदेशाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा की हम सबको एकता के सूत्र में रहकर राष्ट्र संगठन समाज हित में कार्य करना है अटल सेना इसके लिए प्रतिबंध है कार्यक्रम के अंत में अटल रत्न प्रदेशाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा व संगठन महामंत्री अटल श्री उमाशंकर तिवारी ने आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया
Tags
Jaipur