आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव गांधी की जयंती मनाई जाएगी
जालौर जिला कांग्रेस कमेटी की और से आज 20 अगस्त 2021, शुक्रवार प्रात 11.00 बजे आधुनिक युग के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती को " सदभावना- दिवस" के रूप में श्रद्धापूर्वक राजीव गांधी भवन जालोर में मनाया जाएगा। निवर्तमान जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि आज 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती है। स्व. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के वर्तमान स्वरूप को निर्मित करने की महत्वपूर्ण शुरुआत की एवम अपने बलिदान से देश की एकता एवम अखण्डता को बनाए रखा। समस्त कांग्रेसजन द्वारा हर वर्ष पूरे देश मे स्व. राजीव की जयंती को " सदभावना - दिवस" के रूप में श्रदापूर्वक मनाया जाता है। इसी संदर्भ में आज कांग्रेसजन द्वारा जिले भर में जयंती मनाई जाएगी।
Tags
jalore