ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया




ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

एक आईना भारत
आहोर 

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जालोर के आदेशानुसार ब्लाॅक आहोर की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर आहोर क्षेत्र के ई-मित्र केंद्रो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो ई-मित्र केंद्रो पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट नहीं पायी गयी तथा तीन ई-मित्र केन्द्रों पर कोब्राण्डेड बोर्ड नहीं लगा होना पाया गया। तथा एक ई-मित्र केन्द्र अपनी लोकेशन पर नहीं पाया गया। जिन पर राजधारा एप के माध्यम से जियोटेगिंग करते हुए ऑनलाईन पेलन्टी लगाने की कार्यवाही की गयी। इस संबंध में ई-मित्र केन्द्रों को नियत समय में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट व कोब्राण्डेड बोर्ड लगाने हेतु पाबंद कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
और नया पुराने