क्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख रेङा की जयंती मनाई




एक आईना भारत

क्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख रेङा की जयंती मनाई 

जोधपुर ग्रामीण :- चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाथङाऊ स्थित नागाणाराय मंदिर परिसर में क्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख पूज्य श्री नारायणसिंह जी रेङा की 81 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजपूत समाज के बंधुओं ने पूज्य श्री रेङा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पान्जली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संघ के स्वयं सेवक सुमेर सिंह नाथङाऊ ने नारायणसिंह रेङा का जीवन-परिचय देकर क्षत्रिय युवक संघ की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। हुकम सिंह देवानिया ने सामुहिक संस्कारमयी कर्म प्रणाली के बारें में बताया। महेंद्रसिंह नाथङाऊ ने सोशल मीडिया के द्वारा बच्चों पर पङ रहे दुष्प्रभावों के बारें में बताया। जसवंतसिंह हरिओम नगर ने युवाओं को नशों से दूर रहकर भविष्य का निर्माण करने की नसीहत दी। देवेन्द्रसिंह सेखाला ने कार्यक्रम का संचालन किया।  इस मौके भगवानसिंह नाथङाऊ, रामसिंह हनुमान नगर, भंवरसिंह सुखमंडला, जगरूपसिंह देवानिया, विजयसिह भेङ, विक्रमसिह गुमाननगर, धनसिंह हनुमाननगर, भंवरसिंह नाथङाऊ, पहाङसिंह हनुमाननगर सहित समाज के कई बंधु उपस्थित थे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook