भाजयुमो जालोर द्वारा युवा संकल्प यात्रा का आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत युवा मोर्चा जालोर द्वारा स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भाजयुमों प्रदेशाध्यक्ष हिमान्शु शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में शहीद स्मारक से युवा संकल्प यात्रा साईकल रैली का आयोजन हुआ। जो जालोर के विभिन्न मार्ग से होते हुए स्वरुपरा महादेव तक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी जोगेश सेन एवं हेमेंद्र सिंह बिगेडीया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली थे। वही विशिष्ट अतिथि जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष एड. सुरेश सोलंकी, उपसभापति अंबालाल व्यास, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, सुरेश चौधरी, पार्षद राजेंद्र टांक, दिनेश बारोट की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आगाज शहीदो को पुष्पांजलि कर राष्ट्र गान के साथ किया। अमृत महोत्सव युवा संकल्प रैली को विधायक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, ओबाराम देवासी ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। साईकल रैली युवा संकल्प यात्रा शहर के शहीद स्मारक से रवाना होकर मुख्य मार्ग भारत माता की जय के साथ विवेकानंद सर्किल पर पुष्पांजलि कर हरिदेव जोशी सर्किल, पंचायत समिति, सामतीपुरा होते हुए स्वरुपरा महादेव पहुंचकर तिरंगे के साथ राष्ट्रगान कर कार्यक्रम समाप्त हुआ। रैली में अर्जुन चौधरी, हेमेद्र सिंह बगेडिया, भीखाराम प्रजापत, दूदाराम सुथार, अभिषेक सोनी, तेजसिंह, परमवीर सिंह, पीयूष सेन, जितेंद्र सरगरा, भावेश सेन सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore