मुकनगढ़ से रामदेवरा के लिए पैदल संघ स्वाधीनता दिवस के दिन रवाना
रुणिचा सरकार बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए पैदल यात्रियों का जत्था कंवला के निकटवर्ती मुकनगढ़ ग्राम से रविवार को रवाना हुआ। बड़ी तादाद में लोग पैदल बाबा रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा के लिए निकले। यात्रा से पूर्व श्रद्घालुओं ने बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की। धर्म ध्वजा के साथ निकले श्रद्घालु लगभग तीन सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दर्शन करेंगे। मार्ग में पैदल यात्रियों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद थे। रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं रखी जाती है। श्रद्घालुओं के लिए रुकने ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही भोजन भी रहेगा। प्रतिवर्ष रामदेव सेवा समिति द्वारा यह कार्य आपसी सहयोग से किया जाता है। जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। इस मौके पर बाबु सिंह गोहिल, छैल सिंह गोयल, राजु सिंह गोयल, राजु सिंह परमार, परबत सिंह परमार, दिनेश सिंह गोहिल उम्मेदसिंह दहिया, उत्तम सिंह दहिया, भवानी सिंह जोजा, महावीर सिंह हाथलाई सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहें।
Tags
kawla