पांचोटा में भाजपा के सशक्त मंडल अभियान की बैठक का आयोजन


पांचोटा में भाजपा के सशक्त मंडल अभियान की बैठक का आयोजन


निकटवर्ती पांचोटा ग्राम में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा आहोर क्षेत्र के सशक्त मंडल अभियान की चांदराई मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति में सशक्त मंडल अभियान की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल प्रवासी अरविंद गर्ग ने सशक्त मंडल अभियान के तहत मंडल की मजबूती पर बल देते हुए संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष तवोज्जा देने का अनुरोध किया। उन्होंने मंडल की सशक्तिकरण से ही संगठन की मजबूती का आधार बताया। वहीं मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव ने शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति एवं पन्ना समिति विस्तार का सुझाव दिया। उन्होंने पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति को भविष्य में संगठन मजबूती की अति आवश्यकता कड़ी बताई। इस मौके पर मंडल प्रवासी अरविंद गर्ग, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, चांदराई मडल के महामंत्री राम सिंह राठौड़, शक्ति केंद्र संयोजक विक्रम सिंह पांचोटा, बूथ अध्यक्ष पोला राम देवासी, रमेश कुमार मीणा, अर्जुन सिंह, अमर सिंह, पता राम हरिजन, छत्तर सिंह, तारा राम कुम्हार, सांकला राम मेघवाल, खुशाल भारती आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
और नया पुराने