भाजपा की एक दिवसीय सशक्त मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन


भाजपा की एक दिवसीय सशक्त मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन

जालौर  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जालौर जिले के सांवलाजी मंदिर बागरा में एक दिवसीय सशक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन दिनांक 17 अगस्त को  किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि कार्यशाला में सशक्त मंडल निर्माण की रूप रेखा तय की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के नाते पूर्व सांसद पाली पुष्प जैन उपस्थित थे।वही अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने की।वही विशिष्ठ अतिथि के नाते जिला संगठन प्रभारी घनस्याम डागा जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी  सांचौर विधानसभा प्रभारी जोगन्दरसिंह सिलोर जालोर विधानसभा प्रवासी गोविंद मेगवाल आहोर विधानसभा प्रवासी नारायण कुमावत उपस्थित थे।अतिथियों द्वारा भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में मुख्यवक्ता पुष्प जैन ने कहा कि मंडल परिसीमन,मंडल कार्यकारिणी का गठन,शक्ति केंद्र संयोजक रचना,बूथ अध्यक्ष गठन,पन्ना प्रमुख की नियुक्ति आदि सभी कार्य पूर्ण होने पर ही सशक्त मंडल का निर्माण कर सकते हैं।जब तक अपनी टीम का गठन नही होगा तब तक हम पार्टी कार्यो को मजबूती नही दे सकते है। जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सशक्त मंडल का निर्माण होना बहुत ही आवश्यक है जब तक सशक्त मंडल का निर्माण होगा तब तक पार्टी का कार्य मजबूती के साथ खड़ा नहीं होगा । जिला संगठन प्रभारी घनश्याम डागा ने संगठन संरचना विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहां थी संगठन की मजबूती के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा ।आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि हमें मजबूत बूथ का निर्माण करना होगा जिससे संगठन को शक्ति मिलेगी। बैठक का संचालन जिलाउपाध्यक्ष भेरुदान चारण ने किया। कार्यशाला में स्थानीय बागरा मण्डल अध्यक्ष जवानमल सुथार पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी कार्यक्रम संयोजक हरिशचन्द्र राणावत कार्यक्रम सह संयोजक देवेंद्र सुथार मुकेश राजपुरोहित जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूब खान एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव  बोरली  जालोर नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी गोदन मण्डल अध्यक्ष महावीरसिंह आहोर मण्डल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत चांदराई मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल राव भीनमाल नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी जालोर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेंद्रसिंह जसवंतपुरा , दौलतसिंह , , रिड़मलसिंह , मानवेन्द्रसिंह , राजपुरोहित , बाबूलाल सोलंकी,  महामंत्री दिनेश महावर , उत्तम गर्ग,  एस सी मोर्चा जिलामहामंत्री इंद्र गर्ग , ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश भाटी , महिला मोर्चा जिलामहामंत्री उर्मिला दर्जी , मंगलसिंह सिराणा , परमवीरसिंह  सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook