युवा संकल्प यात्रा साईकल रेली का आयोजन हुआ


युवा संकल्प यात्रा साईकल रेली का आयोजन हुआ 

 जालौर  आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत युवा मोर्चा जालोर  द्वारा स्वाधीनता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष  हिमान्शु शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में शहीद स्मारक  से युवा संकल्प यात्रा साईकल रेली का आयोजन हुआ जो जालोर के विभिन्न मार्ग से होते हुए, स्वरुपरा महादेव तकआयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रभारी जोगेश सेन व हेमेंद्र सिंह बिगेडीया ने बताया की आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष  श्रवण सिंह राव बोरली थे, वही विशिष्ट अतिथि जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष एड. सुरेश सोलंकी , उपसभापति अंबालाल व्यास ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी , सुरेश चौधरी,  पार्षद राजेंद्र टाक, दिनेश बारोट थें । कार्यक्रम का आगाज शहीदो को पुष्पांजलि कर राष्ट्र गान के साथ किया अमृत महोत्सव युवा संकल्प रैली को विधायक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, ओबाराम देवासी ने तिरंगा बताकर रवाना किया । साईकल रैली युवा संकल्प यात्रा शहर केशहीद स्मारक से रवाना होकर  मुख्य मार्ग भारत माता की जय के साथ  विवेकानंद सर्किल पर पुष्पांजलि कर ,हरिदेव जोशी सर्किल, पंचायत समिति, साम्तीपुरा होते हुए स्वरुपरा महादेव पहुचकर  तिरंगा  के साथ राष्ट्रगान कर कार्यक्रम  समाप्त हुआ॥  युवा संकल्प यात्रा साईकल रैली मे़ अर्जुन चौधरी, हेमेँद्र सिंह बगैडिया,भीखाराम प्रजापत, दूदाराम सुथार, अभिषेक सोनी, तेजसिंह, परमवीर सिंह ,पीयूष सेन ,जितेंद्र सरगरा,भावेश सेन सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, युवा उपस्थित थे॥
और नया पुराने