*विधायक राजपुरोहित ने किया भाजपा किसान मोर्चा जालौर के कार्यकताओं का स्वागत







*विधायक राजपुरोहित ने किया भाजपा किसान मोर्चा जालौर के कार्यकताओं का स्वागत

एक आईना भारत
आहोर

 
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष  धुखाराम राजपुरोहित के अनुसार किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद भाजपा कार्यालय आहोर में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने अनोपसिंह समुजा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व शंकरादान चारण सदस्य भाजपा किसान मोर्चा जालौर का स्वागत किया गया । आहोर विधानसभा क्षेत्र से किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी में स्थान देने के लिए छगनसिंह राजपुरोहित ने धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि संगठन को मजबूत करने में आहोर विधानसभा क्षेत्र से पूर्ण योगदान देंगे। 
इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री बिशनसिंह सोलंकी, पंचायत समिति सदस्य बंशीसिंह चौहान,राहुल घांची,जोराराम माली, गोविंद हिरागर, भरत प्रजापत, संजय प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
और नया पुराने