संवेदना फाऊंडेशन मुंबई ने राजस्थान के पाली जिले के गुडा एंदला पुलिसकर्मीयों को बांटे मास्क, सेनेटाइजर
मरूधर आईना /
खरोकडा / लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुकी संवेदना फाउंडेशन अब कोरोना जैसी संक्रमित बीमारी से लड़ने के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। संवेदना फाऊंडेशन मुंबई के उपाध्यक्ष अशोक राजपुरोहित ने राजस्थान के पाली जिले क्षेत्र के गुडा एंदला पुलिसकर्मीयों को मास्क व सेनेटाइजर वितरण किए। संवेदना फाऊंडेशन मुंबई पिछले 20 साल से सेवा का कार्य कर रही हैं जिसके अध्यक्ष मुंबई के विनोद सदानंद चालके है संस्था के अध्यक्ष विनोद सदानंद चालके ने कहा कि पुलिस की टीम लोगों की सेवा में 24 घंटे लगी है गुडा एंदला थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि कोरोना वायरस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सावधानी से इस कोरोना वायरस को हराने का है। इससे बचने के लिए हमें खुद सावधान रहना होगा और सार्वजनिक स्थानो पर मास्क लगाये रखना हैं हाथों को नियमित धोते रहना है उन्होंने संवेदना फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद करने व कोरोना वायरस के खिलाफ चलाई मुहिम की सराहना की।
Tags
khrokda