कंवला में भाजपा के सशक्त मंडल अभियान की बैठक का आयोजन
निकटवर्ती कंवला ग्राम में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा आहोर क्षेत्र के सशक्त मंडल अभियान की चांदराई मंडल के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया। शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति में सशक्त मंडल अभियान की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल प्रवासी अरविंद गर्ग ने सशक्त मंडल अभियान के तहत मंडल की मजबूती पर बल देते हुए संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष तवोज्जा देने का अनुरोध किया। उन्होंने मंडल की सशक्तिकरण से ही संगठन की मजबूती का आधार बताया। वहीं मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव ने शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति एवं पन्ना समिति विस्तार का सुझाव दिया। उन्होंने पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति को भविष्य में संगठन मजबूती की अति आवश्यकता कड़ी बताई। इस मौके पर सुरेन्द्र देवड़ा को दुबारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शक्ति केंद्र का संयोजक बनाया गया। वहीं रामदेव सिंह भोमिया की बूथ अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई। इस मौके पर मंडल प्रवासी अरविंद गर्ग, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भंवर सिंह खींची, चांदराई मडल के मंत्री पुखराज ओड़, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेन्द्र देवड़ा, बूथ अध्यक्ष जबर सिंह राठौड़, गोपाल सिंह सिंधल, जोर सिंह देवल, खुम सिंह टवाणा, मदन सिंह भोबरसा, भंवर सिंह गोहिल, आदाराम मेघवाल, बगदाराम मेघवाल, सोहन सिंह बालिया, प्रवीण देवड़ा, जितेंद्र सिंह राव, भैरू सिंह परमार, मोतीलाल तिरगर, पूनाराम मीणा, कूकाराम मीणा, सोहन सिंह, छत्तर सिंह, रूप सिंह, किशोर मेवाड़ा, देवाराम सेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
kawla