कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात


कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

 जालौर  भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जालौर जिले के सभी मंडलों के सभी बूथों पर मन की बात का प्रसारण किया गया। नगर मंत्री सूरज पाल गहलोत ने बताया कि जालौर नगर के सभी बूथों में मन की बात का प्रसारण विधायक जोगेश्वर गर्ग नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी व नगर परिषद सभापति गोविंद टाक के निर्देशानुसार किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में मन की बात का प्रसारण किया जिसमें नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी मंडल प्रवासी दिनेश भाटी जिला कार्यालय प्रभारी हरिशचन्द्र राणावत शक्ति केंद्र संयोजक दिलीप भट्ट बुथ अध्यक्ष दिलीप सोलंकी धनपत मुथा जोगेश सैन गौतम सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे वही महामंत्री दिनेश महावर अरविंद गर्ग अशोक गुर्जर गजेंद्रसिंह सिसोदिया अर्जुनसिंह पवार अचलसिंह परिहार मंगलाराम साँखला रमेश माली पिंटू जीनगर श्रवणसिंह सहित सभी बुथ अध्यक्षों ने अपने अपने बुथ में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।
और नया पुराने

Column Right

Facebook