गो चिकित्सालय में स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 लोंगो का बॉडी व फेट चेकअप किया
मरुधर आईना /
नागौर। गो चिकित्सालय में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि स्वास्थ्य जाँच शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें वेलनेस कोच वेद प्रकाश चोटिया की देखरेख में 100 से अधिक लोंगो का बॉडी व फेट चेकअप किया गया।
पश्चात् दैनिक खान-पान की जानकारी, हेल्दी एक्टिवलाईफ स्टाईल्स की जानकारी एवं न्यूट्रिश्यन की जानकारी दी गई। साथ ही चोटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि अपनी बोडी में 80 प्रतिशत न्यूट्रिश्यन व 20 प्रतिशत वर्कआउट बॉडी के लिए जरूरी होता है। खाने की चीजों में मिलावटी जहर आज मोटापे में ग्रोथ कर रहा है। आज की नजाकत को देखते हुए मोटापे में भारत अवल दिखाई दे रहा है। इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। इस दौरान वेलनेस कोच सीता गांधी, कुमेश डूडी, हर्षा चौधरी, श्रीकान्त लखारा, अशोक पन्ना एवं पुष्पा गांधी ने इस स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं दी।
Tags
nagaur