भाजयुमो चांदराई ने की सेवा और समर्पण अभियान के तहत गायों को चारा डाला



भाजयुमो चांदराई ने की सेवा और समर्पण अभियान के तहत गायों को चारा डाला

भारतीय जनता युवा मोर्चा चांदराई ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत गौशाला में गायों को चारा डाला। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया ने कहा कि भाजपा का आधार विकास एवं अंत्योदय है। अंत्योदय यानी अंतिम आदमी का उदय, जिसका प्रभाव भाजपा की नीतियों और रीतियों पर स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि देश और जनता की सेवा में सदैव तत्पर और निरंतर समर्पित रहने वाली हमारी पार्टी के लिए सेवा ही कर्म है और सेवा ही धर्म है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा के युवा मोर्चा ने एक श्रृंखला प्रारंभ की है, जिसके तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान जैसे सेवाकार्य किए जाएंगे। अभियान के तहत भाजयुमो अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया के नेतृत्व में गौशाला में गौ माता को हरा चारा डाला गया। इस अभियान में मंडल अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया, पुखराज ओड़, हनंवत सिंह, कान सिंह गहलोत, पप्पू सिंह दहिया, बाबूलाल देवासी सहित कई युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
और नया पुराने