पौधरोपण :- ट्रस्ट की ओर से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य

पौधरोपण :- ट्रस्ट की ओर से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य 

 रांका भवन ट्रस्ट का हमेशा सराहनीय योगदान रहा है - भायल

पावन भूमि को हराभरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का कार्य  सराहनीय हैं :- राजपुरोहित 

सिवाना :-  रांका भवन ट्रस्ट के अशोक कुमार महेंद्र कुमार प्रीतेश कुमार महेश कुमार बेटा पोता घेवरचंदजी छोगालालजी रांका परिवार गढ़ सिवाना हाल बेंगलुरु के द्वारा सिवाना क्षेत्र में 1001 पौधे लगाने को लेकर रविवार को रांका भवन ट्रस्ट मे  कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर पर विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा की रांका भवन ट्रस्ट का हमेशा सराहनीय योगदान रहा है सिवाना में राका भवन ट्रस्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए है। कोरोनाकाल के दौरान भी उनकी सेवा है बहुत ही अच्छी रही हैं। सिवाना में 1001 पौधे  लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पौधों से हमारा गढ़ सिवाना हराभरा होगा। पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल अवश्य करें। इसी क्रम में प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने कहा की राका भवन ट्रस्ट की सेवाएं हमेशा सराहनीय रही है। सिवाना की पावन भूमि को हराभरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का कार्य बहुत सराहनीय कार्य हैं। इसी क्रम मे सरपंच रामनिवास आचार्य व महेन्द्र छाजेड़ झंकारमल चोपड़ा जाकिर हुसैन बेलीम ने कहा की गढ़ सिवाना भामाशाह की नगरी है। सिवाना में हमेशा भामाशाहो का सराहनीय योगदान रहा है। उनके सहयोग से कहीं सराहनीय कार्य सिवाना में हुए हैं। रांका भवन ट्रस्ट का शिक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय योगदान रहा हैं। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी प्रकाश बालड़, सम्पतराज जीनाणी, झणकारमल चौपडा़, महेंद्र बागरेचा, जोगेंद्र कुमार रांका भरत कानुगा, नरेंद्र संकलेचा, भैरुलाल, हितेश अग्रवाल चन्द्रकांत भंसाली, खीमराज जीरावला, सुरेन्द्र रांका, गौतमचंद बागरेचा, कैलाशसिंह राजपुरोहित, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
और नया पुराने