सांचोर में सेवा ही संगठन अभियान के तहत 59 यूनिट रक्तदान किया गया
जालौर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार सेवा और संगठन अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा सांचोर विधानसभा का रक्तदान शिविर बी लाल हॉस्पिटल में आयोजित किया गया । रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुए श्रवणसिंह राव ने कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा लग्न के साथ सेवा और संगठन अभियान के तहत सेवा कार्यो के लिए प्रेरित किया एवम हमेशा जरूरतमंद लोगो की सेवा में रक्तदान हेतु तत्पर रहने की बात कही । युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपेंद्रसिंह देवड़ा ने प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा पूरे जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे है ।एवम सभी जगहों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना , नमो एप , टीकाकरण हेतु प्रेरित करना, सफाई अभियान , वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किये जाएंगे । रक्तदान शिविर में सांचोर विधानसभा के भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा 59 यूनिट रक्तदान किया गया । रक्तदान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा जालोर जिला प्रभारी दीपेंद्रसिंह देवड़ा सिरोही, सांचोर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगू, ललित राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष अशोकसिंह जेतावत,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिह राव बोरली जिला मंत्री कानसिंह परावा, दशरथसिंह भाटी,जितेंद्र कुमार सरगरा, जिला रक्तदान सहप्रभारी भावेश सोनी, सांचोर नगर मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र व्यास, चितलवाना मंडल अध्यक्ष माधाराम पुरोहित, झाब मंडल अध्यक्ष रामगोपाल बुडिया, युवा मोर्चा सांचोर नगर अध्यक्ष विक्रम गवारिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह अचलपुर , चितलवाना मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह,रतोडा़ झाब अध्यक्ष पारस सोनी, केसुरी अध्यक्ष रामलाल पुरोहित बालेरा, अरणाय अध्यक्ष बलवंत सुथार, नगर मंडल महामंत्री भरतदास संत अर्जुनसिंह सरवाना तेजपालसिंह चारण नेमाराम कोली इंदरसिंह राणावत हरीश त्रिवेदी, देवेंद्र पुरोहित केसाराम सेन, नारायण चौधरी सांवलाराम चौधरी दौलाराम चौधरी, गंगदाराम चौधरी रौनक, भरत , सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Tags
jalore