जालोर में ''आदर्श गुरुकुल'' हेतु बैठक का हुआ आयोजन

जालोर में ''आदर्श गुरुकुल'' हेतु बैठक का हुआ आयोजन 

 मरुधर आईना / 

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान, ब्रह्मधाम तीर्थं, आसोतरा के सौजन्य में 'आदर्श गुरुकुल' की स्थापना हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संत श्री संस्थान के महामंत्री शंकरसिंह आसोतरा ने गुरुकुल योजना की प्रस्तावना रखी। वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज ने गुरुकुल स्थापना को लेकर विचार व्यक्त किये। वेदांताचार्य जी ने बताया कि जालोर, सिरोही व बनासकांठा के केन्द्र में अंग्रेजी माध्यम का 'आदर्श गुरुकुल' वर्ष 2022-23 से शुरु किया जायेगा। इस बैठक में जोधपुर जिले के विद्वान बंधु पधारे थे। उन्होंने आधुनिक सुविधायुक्त वातावरण के लिए 100 बीघा गुरुकुल में परिसर के चारों ओर पेड़-पौधे, फल-सब्जियां, कृषि व गौशाला भी गुरूकुल में स्थापित हो ऐसे गुरुकुल हेतु अपने विचार व्यक्त किये तथा अंग्रेजी माध्यम के गुरुकुल के साथ संस्कृत व हिन्दी भाषा के साथ योग शिक्षा, वेदों का ज्ञान, खेल-कूद मैदान, कम्प्यूटर शिक्षा हेतु अपने विचार रखें व सभी ने गुरुकुल स्थापना पर अपनी सहर्ष सहमति प्रदान की। अन्त में डॉ. लालसिंहजी द्वारा विश्वशांति प्रार्थना के साथ बैठक का समापन किया गया। 
और नया पुराने