*अर्जनुसिह राजपुरोहित योगगुरु ने कलक्टर से की शिष्टाचार भेंट*

*अर्जनुसिह राजपुरोहित योगगुरु ने कलक्टर से की शिष्टाचार भेंट*

 मरुधर आईना  / 

जालोर की  कलेक्टर नर्मता वृष्णी से  रायथल गांव के अर्जनुसिह राजपुरोहित योगगुरु ने   मुलाकात की अर्जनुसिह योगगुरु ने भारत माता की तस्वीर भेट प्रदान कर कलक्टर का अभिनंदन किया इसके बादमें अर्जनुसिह राजपुरोहित योगगुरु ने योग की महत्ता बतायी । योगगुरु अर्जनुसिह ने कलेक्टर को  कोरोना काल में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। वैसे निरोग रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। अब योग के माध्यम से हम कोरोना से बचा जा सकता हैं।प्रशिक्षक अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए योगासन और प्राणायाम बहुत उपयोगी साबित हो रहा है शरीरिक मजबूती के साथ-साथ फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।वहीं, योग के साथ-साथ आयुर्वेद भी कारगर साबित हो रहा है। जालोर जिले के रायथल निवासी अर्जनुसिह राजपुरोहित योग प्रशिक्षक होने के साथ-साथ उनका कहना है कि योग न केवल शारीरिक मजबूती को बढ़ाता है, बल्कि पाचन क्रिया भी दुरुस्त रखता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती और आक्सीजन स्तर भी अच्छा बना रहता है। आक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए अनुलोम विलोम बहुत उपयोगी है। इससे तनाव भी दूर होती है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। सुबह के समय सूर्य नमस्कार सेहत को और अच्छा बनाता है। गिलोय के काढ़े के अलावा गर्म पानी और दूध सेहत के लिए बहुत अच्छा रहता है। योग से मानसिक मजबूती मिलती है। उन्होंने लोगों से मास्क आदि का प्रयोग करते हुए सरकार की गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया। वहीं राजपुरोहित ने  जालौर जिला कलेक्टर को रायथल आने का न्योता भी दिया
और नया पुराने