जसवंतपुरा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा कार्य करके मनाया




जसवंतपुरा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा कार्य करके मनाया

जालौर भाजपा मंडल जसवंतपुरा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धुमधाम से विभिन्न सेवा कार्य करके मनाया गया एवं भगवान से राष्ट्रहित के लिये उनको दीघार्यु देने की प्रार्थना की गई।
सर्व प्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिपेन्द्रसिंह देवडा, प्रधान विमला चौहान, जिला परिषद सदस्य हरीश राणावत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भेरुदान चारण, मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह देवल, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष हाजी चांदखा का सम्मान किया गया साथ ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने पार्टी का दुप्पटा भेट कर स्वागत किया। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मे जाकर मरीजो को फल वितरण,गरीब बस्ती में बच्चों के साथ जन्मदिन मना कर उन्हे भेट वस्तु दी गई साथ ही नर्मदेश्वर गौशाला में गायों को गुड खिलाया इस तरह देश के प्रधान मंत्री का जन्मदिन सेवा कार्य कर मनाया गया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook