मोदी जी के जन्मदिवस पर गायों को हरा चारा खिलाया कर मनाया
जालौर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के तहत सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जालोर जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के नेतृत्व में जालोर में गायों को हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण भाव के साथ में समाज सेवा जनकल्याण के कार्य करके भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम कर रही है। हमें हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर गर्व महसूस होता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, जिला महामंत्री अंजना सोलंकी, जिला मंत्री गायत्री गौड़ जिला मंत्री रीना शुक्ला, इन्दु चोधरी, सुनीता देवी, प्रमिला कुमारी सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकता उपस्थित रही ।
Tags
jalore