मोदी जी के जन्मदिवस पर पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ



मोदी जी के जन्मदिवस पर पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ

जालौर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा ही समर्पण पखवाड़े के तहत भाजपा नगर मंडल भीनमाल द्वारा बुधवार को पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष  श्रवणसिंह राव बोरली तथा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी के हाथों किया गया।  पोस्टकार्ड अभियान में सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर और प्रत्येक दुकान पर जाकर दुकानदारों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी को जन्म दिवस के उपलक्ष में उन्हें बधाई संदेश एवं देश के प्रति किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद प्रेषित किया जाएगा। इससे पूर्व नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की महेश्वर महादेव मंदिर मैं बैठक रखी गई जिलाध्यक्ष ने सभी को अलग- अलग सेवा कार्य जिसमें गायों को हरा चारा, कबूतरों को चुग्गा, गरीब बस्तियों में शिक्षा से वंचित बालक बालिकाओं को पाठ्य पुस्तक वितरण, विभिन्न मंदिरों एवं सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान, दिव्यांग जनों को सहायता, अधिक से अधिक टीकाकरण तथा केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों से लाभ ले रहे लोगो की सूची बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रवीण एम दवे, सुरेश महेश्वरी, उपाध्यक्ष संतोष सोनी,ओमप्रकाश सांखला, भाविका नामदेव, मंत्री विक्रम बंजारा, कोषाध्यक्ष नरपतसिंह राव, ज़िला परिषद सदस्य प्रवीण माली, पूर्व नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, इंद्रसिंह राणावत, भाजपा वरिष्ठ नेता जोरावरसिंह, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह, राव चंदनसिंह राव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष वाचनाराम पुरोहित,भवानी शर्मा, महेन्द्र जीनगर, कुलदीप याज्ञी, चंदू भाई अग्रवाल, सुरेश वोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और नया पुराने