भाजयुमो चांदराई का वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
निकटवर्ती चांदराई ग्राम के थूम्बा रोड़ स्थित गोपालेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता युवा मोर्चा चांदराई मंडल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह थुम्बा, अरविंद गर्ग, विशिष्ट अतिथि छोग सिंह खींची एवं नैन सिंह राजपुरोहित ने की।
इस मौके पर सर्वप्रथम मां भारती की तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। कार्यक्रम के दौरान चांदराई मंडल के वरिष्ठ शिक्षकों का माला और दुपट्टा पहनाकर, श्रीफल भेंटकर, तिलक लगाकर एवं चोल ओढ़कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह थुम्बा एवं मंडल प्रवासी अरविंद गर्ग ने संगठन की सरंचना एवं कार्यसमिति सहित संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व उप प्रधान नैन सिंह राजपुरोहित ने गुरु महिमा का बखान किया। इसी मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता छोग सिंह खींची ने गुरु को सर्वोपरि बताते हुए उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। वहीं ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भंवर पुरी ने शिक्षक को समाज का सबसे महत्वपूर्ण एवं सेवा भावी पेशा बताया। इसी तरह सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद जी पादरली एवं राजपुरी जी ने शिक्षक पेशे के दौरान के किस्से साझा किए। वहीं रामदेव सिंह भोमिया ने मंच संचालन किया। इस मौके पर एससी मोर्चा अध्यक्ष शिवलाल गर्ग, किसान मोर्चा अध्यक्ष भंवर सिंह भोमिया, भाजयुमो उपाध्यक्ष किशन प्रजापत, कार्यक्रम प्रभारी उत्तम सिंह परिहार चांदराई, मोहन लाल मेवाड़ा, राम सिंह पांचोटा, विरम सिंह, मंगल सिंह भाटी, पुखराज ओड़, पप्पू सिंह भोमिया, धनश्याम सिंह, हरकू कंवर, जवाना राम, भंवर सिंह सिसोदिया, पप्पू राम, रमेश मीणा, सुरेश गर्ग, लखन गर्ग, सुरेश कुमार मेघवाल, राम लाल सुथार, भरत सिंह परिहार, बाबू लाल गर्ग, हिम्मताराम माधव, थान सिंह राठौड़, शैतान सिंह आकोपादर, वगताराम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
chandrai