सुंधा माता दर्शन के लिए पैदल संघ रवाना

सुंधा माता दर्शन के लिए पैदल संघ रवाना


सिवाना :- राजपुरोहित युवा संघ पादरडी़ खुर्द के तत्वावधान में शनिवार सुबह सुंधा माता दर्शनार्थ पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। संघ को राजपुरोहित युवा संघ के अध्यक्ष जोगराज सिंह व समाजसेवी किशोर सिंह ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। संघ पादरडी़ खुर्द से रवाना होकर पादरू, पऊं, बावतरा फांटा, मेंगलवा, सियावट फांटा, दासपा, कौशलपुरा, भीनमाल, करलू महादेव होते हुए सुंधा माता मंदिर पहुंचेगा।  इस अवसर पर 
विक्रम सिंह, नींब सिंह, गुमान सिंह, बहादुर सिंह, किशोर सिंह, पारस, महेंद्र, गोतम, हिर सिंह, समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।
और नया पुराने