भाजयुमो बागरा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रवणसिंह राजपुरोहित के बागरा आगमन पर भव्य स्वागत

भाजयुमो बागरा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रवणसिंह राजपुरोहित के बागरा आगमन पर भव्य स्वागत 

   मरुधर आईना  /


 बागरा  भाजयुमो बागरा मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता श्रवणसिंह राजपुरोहित भेटाला के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बागरा आगमन पर रविवार को बागरा के बस स्टैण्ड पर महावीर प्लाजा में स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियो पार्टी कार्यकर्ताओ उनके समर्थको एवम ग्रामीणो ने साफे , माल्यार्पण एवम पार्टी के दुपट्टे पहनाकर भव्य स्वागत किया एवम उनको शुभकामनाएँ दी । इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल बागरा के अध्यक्ष जवानमल सुथार , महामंत्री जोगसिंह दीगांव , भाजयुमो जिलामंत्री जितेन्द्रकुमार घाँची , मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित बागरा, भाजपा कार्यकर्ता वागसिंह राजपुरोहित , कालुराम घाँची , नारायणसिंह बादनवाडी, केसरसिह राजपुरोहित , तरुणसिंह राजपुरोहित आदि पार्टी कार्यकर्ता उनके समर्थक एवम ग्रामीण मौजुद थे।
और नया पुराने