किशोरी शैक्षिक उत्सव सशक्तिकरण कार्यक्रम



मरूधर आईना

किशोरी शैक्षिक उत्सव सशक्तिकरण कार्यक्रम 

जोधपुर ग्रामीण:- शेरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवराजगढ़ के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय साबू सिंह की ढाणी के परिसर में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरी शैक्षिक उत्सव 2021-22 का भव्य आयोजन किया गया| सत्य भारती स्कूल देवराजगढ़ के प्रधानाध्यापक किशना राम ने बताया कि शुक्रवार को पी ई ई ओ श्रीमान किशन लाल अवाना की अध्यक्षता में बालिका सशक्तिकरण के अंतर्गत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय साबू सिंह की ढाणी व सत्य भारती स्कूल देवराजगढ़ के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें सभी बच्चों ने अलग-अलग सूचना एवं प्रोजेक्ट मॉडल फोटो वीडियो आदि प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए जिसमें सत्य भारती स्कूल देवराजगढ़ की ममता प्रथम व भीखु कंवर ने तृतीय स्थान तथा स्थानीय विद्यालय की छात्रा पिंकू कंवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भारती फाउंडेशन के क्षेत्रीय समन्वयक मनी कुमार स्वामी व जिला समन्वयक  राम किशोर यादव ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी| बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का संचालन  विकास भाटी व  भीख सिंह द्वारा तथा पुरस्कार वितरण पी ई ई ओ  किशन लाल अवाना द्वारा किया गया। 
और नया पुराने