आज रीट 2021 में हुए घोटालों के विरोध में भारतीय जनता युवा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा


आज रीट 2021 में हुए घोटालों के विरोध में भारतीय जनता युवा धरना  प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा

जालौर  पूरे राजस्थान प्रदेश में युवा मोर्चा द्वारा उपखंड मुख्यालयों तथा जिला मुख्यालयों पर रीट भर्ती परीक्षा के हुई धांधली के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशन में विशाल धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ किए जा रहे हैं जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर द्वारा आगामी 11 अक्टूबर 2021 को  जिला कलेक्टर महोदय जालौर को भारतीय जनता युवा मोर्चा संयुक्त रूप से विशाल धरना आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन दिया जाएगा। धरने की पूर्व तैयारी हेतु  भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वरूप माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया सहित भाजयुमो मंडल पदाधिकारी से मशवरा कर आने वाली 11 तारीख को विशाल धरना प्रदर्शन हेतु शांति पूर्वक किए जाने किए जाने वाले आयोजनों की पूर्व तैयारी हेतु विचार विमर्श किया गया। युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वरूप महेश्वरी ने बताया कि हमारे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जी शर्मा द्वारा पूरे राजस्थान में रीट 2021 भर्ती व अन्य भर्तियों में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए घोटालों  के खिलाफ विशाल आंदोलन किए जा रहे हैं जिसमें हमें सहभागिता निभाते हुए एक बहुत बड़ा धरना जिला मुख्यालय भी करना है।
और नया पुराने