प्रधानमंत्री मोदी के राजनीति में 20 वर्ष पूरे होने पर चाड़वास मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने पोस्ट कार्ड के जरिए अपनी मन की बात लिखी प्रधानमंत्री मोदी को
मरूधर आईना/बम्बोर
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के राजनीतिक शासकीय जीवन के यशस्वी 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर चाडवास मंडल के ग्राम चंदलाई बोर्ड पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड में अपने मन की बात लिख कर बधाई दी इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मोहन जाट ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासकीय राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पोस्ट कार्ड के माध्यम से बधाई दी उन्होंने बताया की आज पूरा देश मोदी जी को गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते एवं प्रधानमंत्री के नाते भारत के नेतृत्व के 7 वर्षों में किए गए बुनियादी विकास वैचारिक मूल्यों के समाधान के लिए पोस्ट कार्ड के माध्यम बधाई पहुंचा रहा है, उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई व्यक्ति अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर आमजन की छोटी से छोटी समस्याओं को सुलझाने में लगा है और आम जनमानस का इतने बड़े स्तर पर विश्वास जीता हे। इस अवसर पर सोजत पंचायत समिति प्रधान धोबली तेजाराम बावरी चाडवास मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित सोजत महामंत्री हीरालाल कांठेर चाडवास मंडल उपाध्यक्ष जबर सिंह धुरासनी धनराज पालीवाल गुलाब सिंह शंकर सिंह खीमाराम चंदलाई तेजाराम दिनेश सोनी भारत सिंह जितेंद्र सिंह छतर सिंह नरसिंह पालीवाल सुमेर सिंह ने भी अपने मन पोस्टकार्ड में लिखकर मोदी जी को बधाई दी
Tags
bambore