मोदी जी के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा ने सुन्देला तालाब में मछलियों को बिस्कुट व चनै खिलाकर मनाई
जालौर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूदडा के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के नेतृत्व मेंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से शुरू किये गये सेवा ओर समर्पण अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जालोर के प्रसिद्ध सुन्देला तालाब में मछलियों को बिस्कुट व चनै देकर परोपकारी कार्य करते हुए सेवा कार्य किया गया । महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा प्रत्येक विधानसभा व मंडल स्तर पर सेवा कार्य करके महिला मोर्चा मना रहा है । महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि महिला मोर्चा के नेतृत्व में प्रत्येक दिन महिला मोर्चा द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा है जिसमें कयी तरह के सेवा कार्य किया जा रहा है । सेवा ओर समर्पण अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, जिला महामंत्री अंजना सोलंकी, जिला मंत्री गायत्री गौड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य इन्दु चौधरी, जालोर शहर मंडल अध्यक्ष पिंकी गेहलोत, शैल कुंवर सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकता उपस्थित रही ।
Tags
jalore