सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत गांधी जी व शास्त्रीजी की जन्म जयंती पर भाजपा परिवार द्वारा मनाई गई
जालोर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जिले भर में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कहीं आयोजन किए गए। कार्यक्रम जिला सहसंयोजक भूरसिंह देवकी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर विधायक जोगेश्वर गर्ग के नेतृत्व में कहीं सेवा कार्य किए गए। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा नगर मण्डल जालोर द्वारा नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वही श्री बाबा रामदेव हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर व निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर की शुरुआत डॉ. मदन सिंह राठोड़ व एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान करके की। रक्तदान शिविर में लगभग 15 यूनिट रक्तदान किया गया।जांच शिविर में डॉ. मीनू माली गायनिक व डॉ. रवि देसाई ने सेवाए दी।तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जूती बनाने वाले शिल्पकारो का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। फिर खादी भंडार पर जाकर महात्मा गांधी जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की व खादी भंडार व्यवस्थापक का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा परिवार द्वारा शहर में और भी कई आयोजन किए गए। कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग कार्यक्रम जिला प्रभारी एडवोकेट भूरसिंह देवकी नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी बाबा रामदेव हॉस्पिटल निदेशक डॉ. मदन सिंह राठौड़ जिला कार्यालय प्रभारी हरिश्चंद्र राणावत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेगवाल एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी एस सी मोर्चा जिलामहामंत्री इंद्र गर्ग महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजना सोलंकी उर्मिला दर्जी नगर महामंत्री रतन सुथार दिनेश महावर अरविंद गर्ग भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भाट किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला नगर उपाध्यक्ष अचलसिंह परिहार नगर मंडल मंत्री सूरजपाल गहलोत महेंद्र राठोड़ पार्षद दिनेश बारोट संजय बोराणा दलपत बोहरा महेंद्रसिंह सोलंकी लखमाराम लेब टेक्नीशियन हड़मता राम गर्ग , राजू , चम्पालाल , पिंटू शर्मा बगदाराम हिमताराम सहित कई पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore