प्रशासन शहरों के संग अभियान- 2021 मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन वचुअर्ल वेबिनार द्वारा किया अभियान का शुभारम्भ



प्रशासन शहरों के संग अभियान- 2021 मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन वचुअर्ल वेबिनार द्वारा किया अभियान का शुभारम्भ

जालोर  राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा की अनुपालना में शहरी नागरिकों की कठिनाईयों के निवारण के लिए राज्य सरकार द्वार विभिन्न प्रकियाओं में सरलीकरण एवं विभिन्न शुल्कों में शिथिलता प्रदान करते हूए समस्यों के त्वरित समाधान के लिए ''शहर-2021'' के नाम से ''प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021'' का शुभारम्भ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कर कमलों द्वारा शनिवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से किया गया।  नगर परिषद आयुक्त महिपालसिंह ने बताया गया कि स्वायत्त शासन विभाग, राज. जयपुर के आदेशानुसार नगरपरिषद, जालोर में प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के शुभारम्भ पर परिषद के सभागार में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर राज्य स्तरीय समारोह का ऑनलाईन वर्चुअल वेबिनार का प्रसारण किया गया। इसी क्रम में राज्य स्तरीय समारोह के पश्चात् निकाय स्तर पर प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 का शुभारम्भ जिला कलक्टर न्रम्रता वृष्णि, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, सभापति गोविन्द टांक, उपसभापति अम्बालाल व्यास, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, नूर मोहम्मद ,  जुल्फिकार अली भुट्टो, सुरेश सोलंकी, पूर्व उपसभापति  मंजू सोलंकी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया।इस दौरान नगर परिषद सभापति गोविन्द टांक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों व आमजन का आभार व्यक्त करते हूए अभियान के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक लांगों को अभियान में विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शासन के निर्देशानुसार केम्प के प्रथम दिवस 25 व्यक्तियों को आवासीय पट्टा व 5 व्यक्तियों को भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही 3 लोगों को एनयूएलएम योजनान्तर्गत रोजगार करने के लिए स्वरोजगार घटक के तहत बैंक से ऋण प्रदान करवाया गया। वहीं स्टी्रट वेण्डर्स को अपनी आजीविका का निर्वहन करने व व्यपार करने के लिए स्थान चयनित के लिए पीएम स्वनिधि के तहत 5 लोगों को वेण्डर्स प्रमाण पत्र व आईडी कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगरपरिषद के पार्षद,  , मनोनीत पार्षद, पार्षद गीता मीणा , पार्षद दिनेश बारोट ,पार्षद बसंत सुथार , पार्षद मैथी देवी , पार्षद दिनेश कुमार ,  महावर अधिशाषी अभियंता दिलीप माथुर, सहायक लेखधिकारी- प्रथम अशोक कुमार शर्मा, सहित पट्टाग्रहिता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
और नया पुराने