भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंदिर में किया भजन कीर्तन
जालोर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूदडा के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजु सोलंकी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू किये गये सेवा ओर समर्पण गुरुवार को भी जारी रहा । अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भगवान महादेव शंकर, माताजी, माता दुर्गा, कृष्ण भगवान, गणेशजी सहित कई देवी देवताओं के भजन कीर्तन करके व पूजा-अर्चना करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लम्बी आयु की प्रार्थना की गई । इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक मंडल स्थल पर आयोजित किये जा रहे हैं । जिले के भीनमाल, जालोर, आहोर, रानीवाडा एवं सांचोर मंडल स्तर पर भी महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रधानमंत्री के लम्बी उम्र की कामना की । इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी, जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, जिला महामंत्री अंजना सोलंकी, जिला मंत्री गायत्री गौड़, जिला उपाध्यक्ष मौसमी देवी, जिला आईटी सैल प्रभारी पूजा राव, जिला कार्यकारिणी सदस्य इन्दु चौधरी, शकुन्तला, बागरा मंडल अध्यक्ष पूजा राजपुरोहित, सुशीला, कवितादेवी, प्रमिला सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही ।
Tags
jalore