पेट्रोल,डीजल एवम धरेलू रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना प्रदर्शन किया
जालोर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की और आज सुबह 11 बजे केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में प्रदेश सचिव एवम जिला प्रभारी भूराराम सीरवी के नेतृव में कलेक्ट्रेड जालोर के सामने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी भूराराम सीरवी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है तभी से देश मे महगाई आसमान छू रही है।देश मे आज महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। मोदी सरकार ने पेट्रोल,डीजल एवम धरेलू रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। 2014 से पूर्व भाजपा के नेताओ ने देश की जनता के साथ महगाई,कम करने, बेरोजगारी समाप्त करने सहित अनेक वायदे किये थे लेकिन सत्ता में आने के बाद एक भी वायदा नही निभाकर देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रो को लाभ पहुचाने के लिए बिना विपक्ष एवम किसानों से वार्ता किये देश मे तीन किसान विरोधी काले कानून को बना दिया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार अनिवार्य रूप से किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नही दे पा रही है। केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण कर देशवासियों के साथ धोखा कर रही हैं। कोरोना काल मे केंद्र सरकार की और से वेक्सीनेसन, दवाई, ऑक्सीजन इत्यादि मेसेजमेन्ट हाथ मे होने के बाद भी देश में लाखों की संख्या में बेगुनाह लोगो कि मोते हुए। उन्होंने कहा कि आज देश मे आर्थिक आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए है। केंद्र सरकार से गरीब,मजदूर,किसान,व्यापारी,सहित समस्त देशवासी परेशान एवम व्याकुल है। धरना कार्यक्रम के पश्चात समस्त कांग्रेसजन ने " केंद्र सरकार हाय हाय", भाजपा सरकार हाय- हाय,बहुत हुई महगाई की मार नही चाहिये मोदी सरकार" जैसे नारो की नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया साथ ही सिगड़ी पर चाय बनाकर कर केंद्र सरकार का विरोध किया।अंत मे जिला आयोजन समिति सदस्य वीरेंद्र जोशी ने समस्त कांग्रेसजन का आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मंच सचालन जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, जिला आयोजन समिति सदस्य वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, पूर्व प्रधान भवरलाल मेघवाल,उम सिंह चांदराई,जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत, हिन्दू सिंह दूठवा,विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दवे,पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा,शिक्षक नेता केसाराम मेघवाल,आम सिंह परिहार,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पन्ने सिंह पोसना, रामाराम चौधरी,युवा विधानसभाअध्यक्ष लष्मीकांत दवे, सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई, उप प्रधान अमृत प्रजापत, महेन्द्रपाल सिंह चेकला, सरोज चौधरी, सेवादल के शंकर अग्रवाल,मांगीलाल गर्ग,ओबीसी जिलाध्यक्ष हुक्मीचंद माली, बलवंत राव, सरपंच पुखराज निम्बला, दीपाराम ओटवड़ा, पार्षद बसन्त सुथार,सुरेश मेघवाल,कार्तिक दवे,जोगाराम सरगरा,कालूराम मेघवाल, सुष्मिता गर्ग, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सोनगरा,पुखराज माली,वर्षा जैन, रूपाराम मेघवाल,दीपक थांवला,अतुल मेघवाल सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
Tags
jalore