महात्मा गांधी जयन्ती पर होगा कार्यक्रम का आयोजन



महात्मा गांधी जयन्ती पर होगा कार्यक्रम का आयोजन

जालोर  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर, शनिवार को गांधी चौक एवं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा l जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर, शनिवार को गांधी चौक एवं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर प्रातः 9.30 बजे से महात्मा गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं गांधीजी के प्रिय भजन व रामधुन का आयोजन किया जायेगा l सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाएगा।
और नया पुराने