(अंग्रेजी माध्यम) पुनायता में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती


पाली सिटी,

(अंग्रेजी माध्यम) पुनायता में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती

अक्टुबर। पाली सिटी,शहर के पुनायता स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पुनायता में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती पर विचारगोष्ठी  एवं महात्मा गांधी जी जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय गांधी विचार संस्कार परीक्षा प्रतियोगिता 2019 के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।
  संस्थाप्रधान श्रीमती प्रिया ने बताया कि इस दौरान स्कूली विधार्थियो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही महात्मा गांधी से जुडे नाटय का मंचन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय गांधी विचार संस्कार परीक्षा प्रतियोगिता 2019 के विजेताओं को   स्कूटी, लेपटाप एवं साईकल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मोके पर कांग्रेस नेता एवं गांधी-150 के जिला संयोजक केवलचंद जी गुलेच्छा, विधानसभा चुनाव प्रत्याशी महावीरसिंह  सुकरलाई एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज  दर्द, गांधी-150 के जिला सह संयोजक जीवराज  बोराणा ने मुख्य अतिथि के तोर पर शिरकत कर पुरस्कार वितरित किये तथा गांधी दर्शन पर आधारित संगोष्ठी को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जगदीशचन्द्र  राठौड़,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सोहनलाल  भाटी, सत्येंद्र राजपुरोहित, प्रवीण  जांगिड़,गांधी-150 के ब्लॉक संयोजक एवं पूर्व पार्षद राजू  सोलंकी,पार्षद एवं गांधी-150 के ब्लॉक संयोजक आमीन अली रंगरेज,स्थानीय पार्षद लुणसिंह  राजपुरोहित, पूर्व पार्षद बाबूसिंह  राजपुरोहित, भामाशाह रामप्रसाद  पुनायता , मोहसीन खान,  अब्दुल हमीद,समीर गोहरान,चंदन दिवाकर, अब्दुल लतीफ , किषन बोराणा,आदि मौजूद रहे।  संचालन  अब्दुल लतीफ ने किया।
और नया पुराने