भाजपा द्वारा उचित मूल्य दुकानों पर बांटे गए खाद्यान्न थेले



भाजपा द्वारा उचित मूल्य दुकानों पर बांटे गए खाद्यान्न थेले
    
जालोर  भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जालोर शहर में भाजपा नगर मण्डल जालोर द्वारा उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न थेले वितरित किये गए।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का लाभ देश के  करोडो लोगों को देने का लक्ष्य है। राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त यह 5 किलो अनाज फ्री में दिया जाता है।कोरोना संकट के चलते केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। कार्यक्रम मण्डल संयोजक व पार्षद दिनेश बारोट ने बताया कि इस योजना के तहत जालोर शहर के भीनमाल रोड गर्ग
आश्रम स्थित उचित मूल्य दुकान में निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम चंचल प्राग मठ श्री 108 श्री दरिया नाथ जी महाराज के सानिध्य में व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी के आतिथ्य में भाजपा द्वारा तैयार खाद्यान थैलो में राशन डाल के वितरण किया गया। विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि देश मे कोरोना काल मे उपजे संकट में गरीबों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।इस लिए हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने यह योजना को प्रारम्भ किया है जिमसें गरीबो का कल्याण हो सके। केंद्र सरकार द्वारा आमजन के हित में कहीं लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है। मोदी सरकार आमजन के हितों के लिए हमेशा तत्पर है। मोदी जी द्वारा सभी वर्गों के लोगों के लिए कहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है जिससे कहीं परिवारों को उसका लाभ मिलता है। भाजपा नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने कहां की कोरोना काल में सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने की भावना के लिए सभी वर्गों को कई प्रकार से लाभ दिया गया।जिसमे से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भी है।इस योजना से आज देश मे लाखो परिवार लाभान्वित हो रहे है। इस प्रकार की लाभकारी योजनाओं से उनके परिवार को सम्बल मिला है। देश में मोदी सरकार राष्ट्रहित सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया नगर  महामंत्री रतन सुथार युवा नेता परमवीरसिंह भाटी किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर भाजपा नेता सुरेश सुंदेशा एस सी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष नरपत सोलंकी खेताराम मेघवाल शंकरलाल मेघवाल मुकेश गर्ग हनसाराम मेघवाल संत रघुनाथ सरगरा शंकर लाल राव बगदाराम मेघवाल सफियाराम मीणा
सहित कहि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना द्वारा लाभान्वित वार्ड वासी उपस्थित रहे।
और नया पुराने