उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस कमेटी ने पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया
लखीमपुर (उत्तरप्रदेश) में भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से किसानों पर किये गए अत्याचार से आहत होकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अलोकतांत्रिक एवम लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत गिरफ्तार किये जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की और से आज सुबह 11 बजे समस्त कांग्रेसजनों द्वारा कलेक्ट्रेड जालोर के सामने विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन कलेक्ट्रेड के सामने एकत्रित हुए एवम भाजपा सरकार व उत्तर प्रदेश पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ में पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, जिला आयोजन समिति सदस्य वीरेंद्र जोशी,जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, नगराध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो,जिला सचिव सरोज चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम परिहार, सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई,आम सिंह परिहार, पार्षद राजेन्द्र सोलंकी,मिश्रीमल गहलोत, लक्ष्मण सांखला, अनिल पंडत,सुष्मिता गर्ग,शंकर अग्रवाल, महेंद्र सोनगरा,जुझाराम चौधरी,रूपाराम मेघवाल,राजेश बालोटिया,पुखराज माली,दिनेश साकरणा, भरत राजपुरोहित, सोनाराम मेघवाल, मांगीलाल गर्ग,प्रवीण लुकड़,आमीन नागोरी,चांद खान बागरा,जोगाराम मीणा सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
Tags
uttarpradesh