कामधेनु सेना ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयन्ती महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री का जीवन सादगीपूर्ण था - राष्ट्रीय अध्यक्ष

कामधेनु सेना ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयन्ती
महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री का जीवन सादगीपूर्ण था - राष्ट्रीय अध्यक्ष

मरुधर आईना / नागौर 

नागौर। कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिपेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कामधेनु सेना के राष्ट्रीय कार्यालय में शनिवार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती मनाई गई। जयन्ती के अवसर पर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्रपट्ट पर पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जीवन बड़ा ही सादगीपूर्ण था। महात्मा गांधी का देश की आजादी में बड़ा योगदान था, उन्होंने दुनिया को सत्य और विश्व शांति का सन्देश दिया था। गांधीजी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिए जोर दिया। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शॉल पहनी जिसे वह स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। महात्मा गांधी ने सादा व शाकाहारी भोजन खाते थे और आत्मशुद्धि के लिए लम्बे-लम्बे उपवास रखते थे।
लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया जो सबके लिए प्रेरणा स्रोत बन गया। जब देश को भीषण अकाल का सामना करना पड़ा था तो शास्त्री के कहने पर ही लोगों ने एक दिन का उपवास रखना शुरू किया था।
इस मौके पर कामधेनु सेना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सहदेव रोज, राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिता सिरवी, सुरतगढ़ तहसील प्रभारी मानसी शर्मा, शिवानी जैन, सुनीता जाट, हरेन्द्र गौड़, सुरेश गहलोत, आशाराम सियोल, धनाराम सियोल, भेराराम बाना, महेन्द्र सिसोदिया, श्रवणराम गोदारा, संदीप देवासी, जितेन्द्र ईनाणिया, जयपाल चौधरी, गोविन्द पारीक, रामेश्वर मेघवाल सहित अनेक कामधेनु सैनिक उपस्थित रहे।
और नया पुराने