स्व. भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर किये पुष्प अर्पित
जालोर ।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व उपराष्ट्रपति व मुख्यमंत्री स्व. भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल द्वारा स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग एवं जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित का आतिथ्य रहा। वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वन्नेसिंह गोहिल, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुकाराम राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, जिला मंत्री सुशीला सेन उपस्थित थे। विधायक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनेसिंह गोहिल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुकाराम राजपुरोहित सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये । नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने आभार धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया । कार्यक्रम में अशोक गुर्जर, रवि सोलंकी, सूरजपाल गहलोत, दिलीप सोलंकी, अमन देवेंद्र मेहता, मंगलाराम साँखला, दिलीप भट्ट, पिंटू जीनगर, प्रकाश आचार्य, परमवीरसिंह भाटी, मुकेश राजपुरोहित, विक्रम सोलंकी, हेमेंद्रसिंह बगेड़िया, जोगेश सेन, धनपत मुथा, चतराराम माली, जबराराम माली, हीराराम देवासी, देवाराम प्रजापत, दिलीप सोलंकी, भरत प्रजापत, हिनल व्यास, विमला विशनोई, धीराराम चौधरी, तेजसिंह सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore