केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गो चिकित्सालय की देखी सेवा गो चिकित्सालय का निरीक्षण कर नन्दा कामधेनु से लिया आशीर्वाद



केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गो चिकित्सालय की देखी सेवा
गो चिकित्सालय का निरीक्षण कर नन्दा कामधेनु से लिया आशीर्वाद

मरुधर आईना / नागौर 

नागौर । विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री एवं बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी गौ चिकित्सालय पधारे  गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि मंत्री कैलाश चौधरी ने गो चिकित्सालय का निरीक्षण किया और गोसेवा व वन्य जीवों की सेवा देखकर प्रभावित हुए। निरीक्षण के दौरान घायल पशु-पक्षियों, गोमाता बिस्तर रूम, मेडिकल रूम, एक्स-रे रूम, ऑपरेशन थियेटर रूम, एम्बुलेंस द्वारा सेवा एवं गोवंश के खाद्य सामग्री की जानकारी दी।
             गो चिकित्सालय की सेवा देखकर मंत्री चौधरी ने सराहना की  चौधरी ने पीड़ित गोवंश  को अपने हाथों से गुड़ खिलाया, बछड़े व उठने में असमर्थ गोमाता को दूध पिलाया तथा प्रथम नन्दा कामधेनु की विशेष पूजा- अर्चना कर एवं पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद लिया। 

        
और नया पुराने