भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित
भीनमाल ।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष वालाराम मोदी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की । भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर मंडल कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई । जिसमें वालाराम मोदी अध्यक्ष, दीपक लोहार एवं दीपक घांची उपाध्यक्ष, नटवर त्रिवेदी एवं चिंटूसिंह ईराणी महामंत्री, प्रधुम्न सोनी, महेन्द्रसिंह रावणा राजपूत, दीपक देवासी, प्रदीप जीनगर एवं जितेन्द्रकुमार मंत्री, जानकीदास वैष्णव कोषाध्यक्ष एवं शैलेश सैन मीडिया प्रभारी मनोनीत किये गये । इसी प्रकार नवीन भाटी, विक्रम दहिया, अर्जुन बालोटिया, प्रभुराम बंजारा, प्रवीण जैन, लोकेन्द्र प्रतापसिंह, जितेन्द्रकुमार तंवर, कैलाश माहेश्वरी एवं गिरधारीलाल को सदस्य मनोनीत किया गया है ।
Tags
bhinmal