कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन एवं गरबा नृत्य


कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन एवं गरबा नृत्य 




भीनमाल ।

 भाजपा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में 17 वें दिन भी रोड़ नहीं तो टोल नहीं अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
 
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि  रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जिला प्रमुख राजेशकुमार राणा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह थुंबा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व उप राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी भी धरना स्थल पर मौजूद रहें। सोलह दिन धरना-प्रदर्शन के बाद भी टोल कंपनी द्वारा सड़क नवीनीकरण को लेकर कोई ठोस जबाव नहीं देने पर अब धरनार्थी नई रूपरेखा तैयार करने जा रहे है, जो आगामी दिनों में विशाल धरना प्रदर्शन का रूप ले सकती है । भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली एवं आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का स्पष्ट कहना है कि जब तक चेतक मित्रा टोल कंपनी हमें लिखित में रोड़ नवीनीकरण का आश्वासन नहीं देती हैं और रोड़ नवीनीकरण का काम शुरू नहीं करेगी‌, तब तक हम खामोश नहीं बैठेंगे। सरकार एवं टोल कंपनी की हठधर्मिता के विरुद्ध आहोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई  विशाल धरना-प्रदर्शन को विवश होना पड़ेगा । सांकरणा टोल प्लाजा पर किया गरबा नृत्य  राज्य की कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए धरना प्रदर्शन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा गरबा नृत्य किया जा रहा है । महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर गरबा नृत्य कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया । इस दौरान धरना स्थल पर मंगलसिंह सिराणा, संतोष भारती भाद्राजून, आहोर मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, गोदन मंडल अध्यक्ष महावीरसिंह पांणवा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनोपसिंह सामुजा, किसान मोर्चा जिला मंत्री सवाईसिंह राजपुरोहित सांकरणा, गोदन महामंत्री धीरेन्दसिंह सामुजा, गौर्धनसिंह सांकरणा, प्रकाश गर्ग, जोगसिंह राजपुरोहित, बंशीलाल सुथार, रामसिंह पांचोटा, दिनेशसिंह राठौड़, परमवीरसिंह भाटी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशनाराम, पंचायत समिति सदस्य बंशीसिंह चौहान, शंकरदान, मोहन मेवाडा, हरीश कुमावत, हितेश ओझा,  हिमताराम मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष थानाराम चौधरी किशनगढ़, रिख्बेश सुथार,भाजयूमो मंडल अध्यक्ष रामदेवसिंह भोमिया, श्रवणसिंह भेटाला, पपूसिंह दहीया, पुखराज ओड़, राजूपुरी, वीरेंदसिंह, महेंद्रसिंह सांकरणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे ।
और नया पुराने