अक्टूबर माह में स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित होंगे दंत चिकित्सा शिविर
जालोर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में मोबाईल डेन्टल वैन शिविर का आयोजन किया जायेगा। दंत चिकित्सा शिविर में बच्चो एवं व्यस्कों के दंत रोगों की जांच एवं उपचार किया जायेगा ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार माह अक्टूबर में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में मोबाईल डेन्टल वैन शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में दंत चिकित्सकों द्वारा दंत रोगों संबधित जानकारी, जांच, उपचार के बारे में जानकारी दी जायेगी। साथ ही बच्चो को नियमित एवं सही तरीके से ब्रश करने की जानकारी दी जायेगी। इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगेंगे दंत चिकित्सा शिविर आरबीएसके कार्यक्रम अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी डॉ. नन्दु सिंह ने बताया कि जिले में कुल 20 स्वास्थ्य केन्द्रों पर मोबाईल डेन्टल वैन शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविरों के लिए प्राप्त माईक्रोप्लान अनुसार 1 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र डुंगरी चितलवाना, 2 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र हेमागुडा चितलवाना, 4 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र आकोली चितलवाना, 5 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र बिछावाडी सांचौर, 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र पांचला सांचौर, 8 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र भादरूणा सांचौर, 9 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र गोंग, रानीवाडा, 11 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र कागमाला रानीवाडा, 12 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा भीनमाल, 14 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र दासपां भीनमाल, 18 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र धूम्बडिया भीनमाल, 20 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र तवाव जसवंतपुरा, 21 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र थुर जसवंतपुरा, 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र सियाणा जालोर, 23 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र ओडवाडा जालोर, 25 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र सिराणा सायला, 27 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र उम्मेदाबाद सायला, 28 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र रेवतडा सायला, 29 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र गुडा बालोतान आहोर, 30 अक्टूबर को स्वास्थ्य केन्द्र भोरडा आहोर में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
Tags
jalore