भाजपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई


भाजपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

 जालौर  भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया ।  नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि का संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की । विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि आजादी के बाद देश को राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 146वीं जयंती है। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मनाया गया था। सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी थे।सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे थे। नगर अध्यक्ष ऐडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।सरदार पटेल जी का निधन 15 दिसंबर, 1950 को मुंबई में हुआ था। सन 1991 में सरदार पटेल को मरणोपरान्त 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। अंत में नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे अमर रहे,भारत माता की जय आदि कार्यकर्ताओ ने जयघोष लगाई। कार्यक्रम में नगर महामंत्री रतन सुथार नगर उपाध्यक्ष अचलसिंह परिहार नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत एससी मोर्चा जिला महामंत्री इंद्रमल गर्ग बगदाराम मेघवाल भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गेहलोत धनपत मुथा जिला परिषद सदस्य हरिशचन्द्र राणावत परमवीर सिंह भाटी घनस्याम सुंदेशा दिलीप सोलंकी भवरसिंह हेमेंद्रसिंह बगेड़िया नरसीराम तेजसिंह सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और नया पुराने