कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी और वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुष्प अर्पित किया उन्हें श्रदांजली दी
जालोर जिला कांग्रेस कमेटी की और से प्रात 11 बजे देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी जी की 37 वी पुण्यतिथि बलिदान दिवस एवम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रदांजली सभा का आयोजन कर विचार गोष्ठी राजीव गांधी भवन जालोर में रखी गयी। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने स्व इंदिरा गांधी जी एवम सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजली दी एवम उनके बताये गये आदर्शो व् सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर, पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, साँचोर नगरपालिकाध्यक्ष नरेश सेठ, शिशुपालसिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, पूर्व प्रधान भवरलाल मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम परिहार, नगराध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो,जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत,आम सिंह परिहार,पार्षद राजेन्द्र सोलंकी,पार्षद लक्ष्मण सिंह सांखला,पार्षद सुरेश मेघवाल,सरपंच पुखराज निम्बला,ब्लॉक समन्वयक महेन्द्र सोनगरा,सेवादल के मांगीलाल गर्ग,पूर्व पार्षद जोगाराम सरगरा,उम्मेद सिंह चारण,एनएसयूआई के प्रवीण लुकड़, गीता ,पुखराज माली,सलीम मोयला,सूरज बामनिया, युवा नेता इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
Tags
jalore