सांसद नीरज डांगी की अगुवाई में हो रही हैं तैयारी।
सेवादल कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, नगर कांग्रेस, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस व कांग्रेस पार्षदों ने पूरी ताकत से घर-घर जनसंपर्क किया पिले चावल बाटे।
नगर अध्यक्ष जोशी ने दी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां।
आबूरोड। कल जयपुर में मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस की प्रस्तावित महंगाई हटाओ महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी तरह से एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है मुख्यमंत्री गहलोत ने इसकी कमान अपने हाथों में ले रखी है यही कारण है कि लगातार बैठकों का दौर चल रहा है गुरुवार देर शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक आबूरोड कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां पर जयपुर में होने वाली देशव्यापी महंगाई के खिलाफ महारैली में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आने की तैयारियों का जायजा लिया इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक ऋषि राठी व तरुण गोड़ के नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान की अगुवाई में माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष जोशी ने कहा कि रेवदर आबूरोड विधानसभा की आबूरोड नगर पालिका शहरी क्षेत्र से दो बसे और अनेको गाड़ियों से जयपुर में रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता जाएंगे। रैली की सफलता के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, नगर कांग्रेस, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस व कांग्रेस पार्षदों ने पूरी ताकत से घर-घर जनसंपर्क किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से आये केंद्रीय पर्यवेक्षक ऋषि राठी व तरुण गोड़ ने कहा कि दिन भर आबूरोड शहर के दौरे के बाद हमें भी संतुष्टि है कि जिस तरीके से नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हर वार्ड हर गली में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की बात पहुंचा कर जो अलग जगाई है उस से भारी संख्या में आमजन रैली में भाग लेने के लिए आतुर हैं इस अवसर पर जिला कांग्रेस के हरीश परिहार, जिला परिषद के पूर्व सदस्य कुलदीप सिंह देवड़ा, जितेंद्र मारू, यूथ कांग्रेस सांतपुर इकाई के सचिव हैदर पठान, निखिल जोशी, छात्र संघ पुर्व उपाध्यक्ष राहुल बारोट, पार्षद दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, सेवादल के सचिव गजेंद्र काग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान, पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम, नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, नगर अध्यक्ष अमित जोशी, नगर मंत्री जमाल खान, अब्दुल कयूम, व्यापार प्रकोष्ठ के हरीश अग्रवाल, जिला सचिव दिलीप शर्मा, हरिओम शर्मा सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tags
aburoad