जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी राजकीय विधालय (अंग्रेजी माध्यम) का किया निरीक्षण



जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी राजकीय विधालय (अंग्रेजी माध्यम) का किया निरीक्षण

जालोर  जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरूवार को  महात्मा गांधी राजकीय विधालय (अंग्रेजी माध्यम), शिवाजी नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विधालय के भौतिक संसाधनों, कक्षा-कक्ष, आईसीटी लैब, विद्यालय भवन में किये जा रहे निर्माण कार्य, प्रधानाचार्य कक्ष, मिड-डे-मील, लाईब्रेरी, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक कक्ष आदि का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने उन्हें विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों कला उत्सव, विज्ञान मेला, खेलकूद गतिविधियों कला उत्सव, विज्ञान मेला, खेलकुद गतिविधियों इत्यादि के बारे में बताया। जिला कलेक्टर ने इस दौरान शिक्षकों के निर्देशन में विधार्थियों द्वारा बनाए गए गांधी कार्नर कक्ष का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। गांधी कार्नर कक्ष में गांधीजी के जीवन दर्शन एवं शिक्षाओं को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चित्रों, पोस्टरों एवं मॉड्ल द्वारा दर्शाया गया है। कलेक्टर ने कक्षा-कक्ष निरीक्षण के दौरान ई-क्यान से कक्षा तीसरी में गणित विषय में शिक्षिका द्वारा पढ़ाई जा रही स्मार्ट कक्षा का निरीक्षण कर ई-क्यान के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने  आईसीटी लैब के रख रखाव की जानकारी लेते हुए कम्प्यूटर शिक्षण हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये।
और नया पुराने