रीट परीक्षा में हुई धांधली और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली

 गहलोत सरकार बेरोजगार युवाओं के गुनहगारों को बचाने में जुटी-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल*


सवांददाता राहुल सोनी




जालोर 

रीट परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच और जयपुर मे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा।भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश राजपुरोहित सांकरणा ने बताया कि रीट परीक्षा में हुई धांधली एवं सीबीआई जांच की मांग एवं जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  डॉ सतीश पुनिया एवं कार्यकर्ताओ पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर गिरफ्तार करने के विरोध में जालोर में आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर भाजपा  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी नारायणसिंह देवल ने  संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को न्याय दिलाने CBI जांच की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिंसा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डां सतीश पुनिया को गिरफ्तार करना राजस्थान सरकार की तानाशाही और CBI से घबराहट को दिखाता है।
श्रवणसिंह राव ने कहा की रीट परीक्षा में जिनमे में एक ही अभ्यर्थी द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा आवेदन करने के बाद सभी आवेदन पर प्रवेश पत्र जारी किया गया और सभी का परीक्षा केंद्र भी जयपुर में एक ही लो कॉलेज में दिया गया।जिसकी जांच की मांग भी लगातार बेरोजगारों द्वारा उठाई जा रही है और कार्रवाई के नाम पर राज्य सरकार मौन साधे हुए हैं ओर कहा कि गहलोत सरकार बेरोजगार युवाओं के गुनहगारों को बचाने में जुटी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि रीट में हुई धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पुनिया एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं गिरफ़्तारी बेहद निंदनीय है। यह सरकार की तानाशाही को दर्शाता है   ने कहा कि गहलोत सरकार की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करना यह उनकी गंदी मानसिकता को दरसाता है।रीट पेपर लीक प्रकरण का मामला लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ जुड़ा है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, प्रशासन के दमनात्मक आचरण से भाजपा डरने वाली नहीं है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित ने विरोध प्रदर्शन का संचालन करते हुए कहा कि युवाओं के साथ छलावा करने वाली सरकार रीट के नाम पर धोखाधड़ी कर एक अधिकारी को निलंबित कर अपने चहेते को नौकरी दिलाने का कु प्रयास कर रही है जो कि उनके मंसूबे सफल नही होंगे।
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि रीट परीक्षा में हुई धांधली में कांग्रेस सरकार के बडे नेताओ की मिलीभगत है ।इस दौरान   भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बन्नेसिंह गोहिल, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड,जिला मंत्री जितेन्द्र सरगरा ,सुशीला सैन,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश राजपुरोहित सांकरणा, जिला सोशल मीडिया संयोजक चन्द्रकांत सुंदेशा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, अनोपसिंह सामुजा,  किसान मोर्चा जिला महामंत्री नाथूसिंह बालावत , किसान मोर्चा जिला मंत्री भगवानाराम बिश्नोई, सवाईसिंह सांकरणा, रमेश सेन ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी,निधि समर्पण अभियान जिला सह संयोजक बिशनसिंह सोलंकी,  जालोर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी गोदन मंडल अध्यक्ष महावीरसिंह पाणवा ,   भीनमाल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छगनलाल पुरोहित भाजयूमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, विमला विश्नोई,ललित महावर,ओटाराम सोलकी छगन रामावत , बंशीलाल सोनी, हेमेन्द्रसिंह बगेडीया,    उगमसिंह कोलर वचनाराम पुरोहित , रामलाल पुरोहित , दिनेश बारोट, सादुलाराम घांची,अशोक गुर्जर,घनश्याम देवासी,संजय बोराणा,पार्षद मोहनलाल, देवाराम प्रजापत   इन्द्रसिंह ,राणावत ,नरींगाम चौधरी,  नरसी सुथार समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


और नया पुराने