विवाहिता की टांके में डूबने से मौत, पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप




 विवाहिता की टांके में डूबने से मौत:पिता बोले: बेटी को ससुराल वालों ने मारकर टांके में डाला, दहेज के लिए करते थे परेशान

मृतका भगवती देवी का शव घर दूर टांके में मिला था। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बेटी को मार टांके में डाल दिया गया।


बाड़मेर के गुड़ामालानी में एक विवाहिता की टांके में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद महिला के घर परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी हत्या कर टांके में डाल दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच गुड़ा मालानी डिप्टी को दी गई है।


मामला पालियाली गांव में बुधवार देर शाम का है। भगवती (22) की शादी जून 2020 में थानाराम (24) से हुई थी। बुधवार शाम को भगवती का शव घर से कुछ दूरी पर बने पानी के टांके में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। इस घटना के बाद मृतका के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि थानाराम, सास मीरादेवी, ससुर मदाराम, ननद भंवरी दहेज कम लाने की वजह से शादी के बाद से परेशान करते थे। 15 दिन पहले मृतका के साथ ससुराल वालों ने रुपए, सोना व कार सहित दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट की। इस पर समाजिक स्तर पर पंच-पंचायती की गई। ससुराल वालों ने गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी। बुधवार को ससुराल वालों ने दहेज नहीं लाने पर उसकी हत्या करके टांके में डाल दी।


गुड़ामालानी एएसआई सोनाराम ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मोर्चरी में रखवाया है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच डीएसपी शुभकरण द्वारा की जा रही हैं

और नया पुराने